---Advertisement---

मुख्यमंत्री पेट्रोल डीजल गैस कि अफवाहों पर हुए सख्त, दिए सख्त आदेश, हर जिले में कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश

On: March 28, 2026 9:49 AM
Follow Us:
---Advertisement---

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस को लेकर फैल रही अफवाहों पर सख्ती दिखाई है। उन्होंने सभी जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की घबराहट या गलत जानकारी फैलने न दी जाए।मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी कमी की कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने और हर जिले में कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों को सही जानकारी समय पर मिलती रहे।

सरकार ने इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर और ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया है, जहां लोग अपनी शिकायत या सुझाव दे सकते हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि तेल और गैस कंपनियों के साथ लगातार संपर्क बना हुआ है और हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियां सामान्य तरीके से काम करें और किसी भी तरह की कालाबाजारी या जमाखोरी न होने दें। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे बेवजह ज्यादा तेल या गैस खरीदकर स्टॉक न करें।

मुख्यमंत्री ने ट्रक यूनियनों, ड्राइवरों और सप्लाई से जुड़े लोगों से भी संपर्क बनाए रखने को कहा है, ताकि कहीं भी सप्लाई में दिक्कत न आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर तुरंत कार्रवाई करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि इस समय फसलों की कटाई चल रही है, इसलिए किसानों को डीजल की जरूरत ज्यादा होती है। ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को किसी भी तरह की कमी न हो। साथ ही बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए बिजली सप्लाई भी सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कहीं भी कोई समस्या आती है तो उसे तुरंत हल किया जाएगा और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment