---Advertisement---

हरियाणा में नौतपा का कहर, सिरसा बना सबसे गर्म शहर, इस दिन से बारिश के आसार

On: May 27, 2026 3:01 AM
Follow Us:
---Advertisement---
हरियाणा में नौतपा के दौरान भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। पिछले दो दिनों से चल रही गर्म दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण प्रदेश का तापमान लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को सिरसा हरियाणा का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गर्मी के मामले में हरियाणा ने राजस्थान को भी पीछे छोड़ दिया। राजस्थान के कोटा में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि सिरसा इससे भी अधिक गर्म रहा।
मौसम विभाग चंडीगढ़ ने 27 मई के लिए पूरे हरियाणा में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिसार, सिरसा, भिवानी, रोहतक और महेंद्रगढ़ सहित कई जिलों में दिनभर झुलसाने वाली गर्म हवाएं चलने की संभावना है। लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
28 मई से बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 28 मई की शाम से मौसम करवट ले सकता है। हरियाणा के कई जिलों में तेज आंधी, धूल भरी हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। अंबाला, करनाल, जींद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और रोहतक समेत कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
29 मई से मिल सकती है राहत
हिसार कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक 29 मई की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 1 जून तक हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
गर्मी से बचने के लिए सावधानी जरूरी
नौतपा के दौरान तापमान 40 से 46 डिग्री तक पहुंच रहा है। ऐसे में लोगों को ज्यादा पानी पीने, धूप में निकलते समय सिर ढकने और दोपहर में बाहर जाने से बचने की सलाह दी गई है। लापरवाही बरतने पर हीट स्ट्रोक, डीहाइड्रेशन और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment