सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख Saint Dr. Gurmeet Ram Rahim Singh Insan ने अपनी पैरोल समाप्त होने से एक दिन पहले सिरसा स्थित पुराने डेरे के नवीनीकरण (Renovation) का उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में साध-संगत मौजूद रही। समारोह में Honeypreet Insan भी प्रमुख रूप से नजर आईं। लंबे समय बाद वह Saint Dr. Gurmeet Ram Rahim Singh Insan के साथ सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई दीं।
यह उद्घाटन कई मायनों में खास रहा। पैरोल पर आने के बाद पहली बार Saint Dr. Gurmeet Ram Rahim Singh Insan सार्वजनिक रूप से श्रद्धालुओं के बीच दिखाई दिए। इससे पहले वह डेरे के अंदर ही रहे या वीडियो संदेश के माध्यम से साध-संगत को संबोधित करते रहे थे।
नवीनीकरण के बाद पुराने डेरे को नया और आकर्षक स्वरूप दिया गया है। प्रवेश के लिए तीन भव्य गेट बनाए गए हैं, जिन पर हाथियों की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। साध-संगत के ठहरने के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन और कैंटीन का भी निर्माण किया गया है। हालांकि डेरे में अभी कुछ निर्माण कार्य जारी है।
उद्घाटन के दौरान Saint Dr. Gurmeet Ram Rahim Singh Insan ने स्वयं मुख्य द्वार खोलकर डेरे को साध-संगत के लिए समर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
शाह मस्ताना के समय बना था पुराना डेरा
सिरसा का यह पुराना डेरा डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक शाह मस्ताना जी महाराज के समय बनाया गया था। बाद में शाह सतनाम सिंह जी महाराज भी इसी डेरे से जुड़े रहे। Saint Dr. Gurmeet Ram Rahim Singh Insan के गद्दीनशीन बनने के बाद नया डेरा बनाया गया, लेकिन उनके जेल जाने के बाद पुराना डेरा फिर से साध-संगत का प्रमुख केंद्र बन गया।
जानकारी के अनुसार, इस वर्ष पैरोल पर आने के बाद Saint Dr. Gurmeet Ram Rahim Singh Insan ने पुराने डेरे के नवीनीकरण कार्य में तेजी लाई। पुराने साधारण प्रवेश द्वारों की जगह अब भव्य गेट बनाए गए हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई नई व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं।उद्घाटन के बाद पुराने डेरे को साध-संगत के लिए खोल दिया गया है। पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद शुक्रवार शाम Saint Dr. Gurmeet Ram Rahim Singh Insan वापस रोहतक की सुनारिया जेल लौट गए।





