---Advertisement---

JJP-INLD में फिर जुबानी जंग शुरू, दिग्विजय चौटाला का चढ़ा पारा, बोले-हाथों में चूड़ियां नहीं पहनी हुई

On: October 22, 2026 1:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---

डेस्क हरियाणा- तेज़ हरियाणा

हरियाणा में चौटाला परिवार (इनेलो-जजपा) के बीच राजनीतिक विरासत को लेकर एक बार फिर जुबानी जंग शुरू हो गई है। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने लोगों से विश्वासघात करने एवं ‘झूठी पार्टी’ बताया था तो इस पर जननायक जनता पार्टी (JJP) से यूथ प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने पलटवार करते हुए इनेलो को क्रिमिनल और गुंडा तत्वों की पार्टी बताया है।

दिग्विजय ने अभय सिंह चौटाला (चाचा) पर सियासी पलटवार करते हुए कहा, प्रदेश में डर का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया और नाम न लेते हुए कहा, पार्टी की छवि खराब करने के लिए खुद जिम्मेदार हैं। यह बयान दिग्विजय ने डबवाली में पार्टी कार्यक्रम के दौरान मीडिया को दिया। दिग्विजय चौटाला ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि अभय चौटाला का नाम न लेते हुए कहा, वह मानसिक संतुलन खो गया है। ये हर दिन प्रदेश में खौफ फैलाने का काम करते हैं। ऐसे लोगों की वजह से ही प्रदेश की राजनीति और पार्टी का सत्यानाश हुआ है।

चौ. देवीलाल के जमाने से लेकर अब तक इनेलो की छवि खराब होने एवं बंटा धार किसने किया? राजनीति में जनता के मुद्दों पर बात होनी चाहिए, न कि लोगों को डराने और धमकाने का माहौल बनाया जाना चाहिए। इस तरह की राजनीति बंद करने की नसीहत भी दी।

दिग्विजय चौटाला बोले, वे अभी सभी बातें सार्वजनिक नहीं करना चाहते, लेकिन अगर उन्हें मजबूर करेंगे तो वे भी चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने भी हाथों में चूड़ियां नहीं पहनी हुई हैं और जरूरत पड़ने पर हर बात का जवाब देना जानते हैं। दिग्विजय बोले, उन्हें अपनी लिमिट क्रॉस नहीं करनी चाहिए। अगर उनके बारे में किसी तरह की टिप्पणी की जाएगी तो उसका जवाब भी जरूर दिया जाएगा।

दिग्विजय बोले, इस तरह की राजनीति से किसी का भला नहीं होने वाला। कभी बयान देते हैं कि तोप चला देंगे तो कभी कुछ। इनके तो गाने भी ऐसे आने लगे हैं कि खौफ फैलाने (अभय सिंह) चौटाला का। ऐसे लोगों को डराने की कोशिश करते हैं तो इनके पास कौन जाएगा? हमें डराने की कोशिश करते हैं क्या? हम अंदर तक जानते हैं क्या है। पूरी सच्चाई उजागर नहीं करनी। हालांकि, इस बयान पर इनेलो की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment