पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आई पी एस के पुलिस जिला डबवाली का कार्यभार संभालने के बाद अपराधियों में खौफ का माहौल है । पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस लगातार अपराधियों की धरपकड़ कर रही है । जिसके तहत मादक पदार्थों की भारी बरामदगी के साथ नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है ।
थाना कालांवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी कालांवाली संदीप धनखड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डबवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है । प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल की सीआईए स्टाफ डबवाली व एएसआई रणजोध प्रभारी एएनसी डबवाली की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडा चूरा पोस्त की बड़ी खेप जब्त करते हुए नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त है। भारतमाला रोड़ नजदीक गांव सकता खेड़ा पर प्याज की आड़ में नशा तस्करी को नाकाम करते हुए 04 नशा तस्करों को काबू करते हुए वाणिज्यिक मात्रा में 15 लाख रुपये के 01 क्विंटल 490 ग्राम डोडा पोस्त व 15 लाख रुपये के वाहन( प्याज के कट्टो से भरी पिकअप व एक पायलट कर रही कार मार्का स्विफ्ट डिजायर) को जब्त किया है ।
इस संबंध में थाना कालांवाली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली संदीप धनखड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 19.04.2026 को एएसआई प्रीतम सिंह अपनी टीम — एएसआई बलवान सिंह, मुख्य सिपाही जोगिन्दर पाल, सिपाही विजय कुमार, सिपाही विनोद कुमार, एसपीओ हरविन्द्र सिंह व एसपीओ प्रेमचंद व एएनसी टीम के साथ नशा तस्करी रोकथाम के तहत गश्त पड़ताल के दौरान गांव सकता खेड़ा बस अड्डा पर मौजूद थे।
इसी दौरान एएसआई प्रीतम सिंह को विश्वसनीय सूत्रों से गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि राजस्थान की ओर से एक पिकअप न. RJ 21 GF 0323 में भारी मात्रा में डोडा पोस्त तस्करी कर पंजाब की ओर ले जाया जा रहा है । जिसे एक कार मार्का स्विफ्ट डिजायर न. RJ19 CN 0657 पायलट कर रही है ।
सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गांव सकता खेड़ा में भारत माला रोड पर नाकाबंदी शुरु की । जो कुछ समय पश्चात एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर गांव चौटाला की ओर से आती दिखाई दी । जिसे रोककर चेक किया तो उसमें दो व्यक्ति बैठे दिखाई दिए । नाम पता पूछने पर कार चालक ने अपना नाम रितिक सैन पुत्र रमेश चन्द निवासी पादुकलां जिला नागौर व पास वाली सीट पर बैठे शख्स ने अपना नाम नरसीराम पुत्र भवरू राम वासी सुदवाड़ जिला नागौर बताया । इसी दौरान एक पिकअप गांव चौटाला की ओर से आती दिखाई दी । जिसे रुकवाकर चेक किया गया तो उसमें प्याज के कट्टे भरे हुए थे । जिसमें दो व्यक्ति सवार थे । जो नाम पता पूछने पर पिकअप चालक ने अपना नाम नरसीराम पुत्र रतनाराम निवासी सुदवाड़ जिला नागौर व परिचालक सीट पर बैठे शख्स ने अपना नाम तेजाराम पुत्र बक्शाराम निवासी बीजाथल जिला नागौर बताया ।
जो दोनों गाड़ियों में कोई नशीला पदार्थ होने के शक पर राजपत्रित अधिकारी को मौका पर बुलाकर नियमानुसार तलाशी ली गई तो पिकअप में प्याज के कट्टों के बीच में पांच कट्टो में डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ । तलाशी के दौरान पांचों कट्टों में कुल 01 क्विंटल 490 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये है ।
बरामद किए गए डोडा चूरा पोस्त, पिकअप व स्विफ्ट डिजायर कार को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है ।
आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा, ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की जानकारी हासिल कर उनके विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जा सके ।
आपराधिक रिकार्डः-
- 1.नरसी राम पुत्र रतनाराम निवासी सुंदवाड जिला नागौर( 12वीं पास) (पिकअप चालक)- पिकअप पर तीन साल से सब्जी बेचने का काम करता है, जो पहले सब्जी की आड़ में शराब तस्करी का काम करता था । जिस दौरान उस पर शराब तस्करी के दो अभियोग भी दर्ज हुए । जिसमें से एक अभियोग न. 56 थाना रायपुर रानी जिला पाली राजस्थान में 60 पेटी अवैध शराब व एक अन्य अभियोग हमीरगढ़ बॉर्डर गुजरात में करीब 271 पेटी अवैध शराब बरामदगी के संबंध में ।
- तेजाराम पुत्र बक्शाराम निवासी बीजाथल जिला नागौर(10 वीं पास) (परिचालक पिकअप)—05-06 सालों से ड्राइवरी का काम करता है । करीब एक साल से उक्त आरोपी नरसी राम के साथ डोडा पोस्त तस्करी का काम कर रहा था । जो कल उसके साथ कंडक्टर के रूप में आया था । उसके पास भी पिकअप गाड़ी है जिसे वह सब्जी बेचने में प्रयोग करता है ।
- रितिक सैन पुत्र रमेश चन्द वासी गांव पादुकलां जिला नागौर (12वीं पास)(चालक गाड़ीSWIFT DZIRE)- वह उक्त गाड़ी स्विफ्ट डिजायर किराए पर चलाता है । जो वह अपने साथी नरसीराम पुत्र भवरुराम के साथ पिकअप बोलेरो के आगे चलकर पायलट के तौर पर यहां आया था ।
- नरसी राम पुत्र भवरू राम वासी सुंदवाड जिला नागौर (परिचालक गाड़ीSWIFT DZIRE)-(बीए) अपने साथी रितिक सैन के साथ पिकअप बोलेरो के आगे चलकर पायलट के तौर पर वहां आया था ।
डबवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि नशा तस्करी या नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को दें, व मानस पोर्टल व हेल्पलाइन न. 1933 पर संपर्क करें । सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा ।
इस वर्ष की गई मादक पदार्थ की बड़ी बरामदगीः-
- करीब 07 करोड़ की 03 किलो 781 ग्राम हेरोइन बरामद
- करीब 33 लाख रुपये का 02 क्विंटल 25.50 किलो चूरा पोस्त बरामद
- करीब 15 लाख रुपये की 02 किलो 821 ग्राम अफीम बरामद
- 455 ग्राम गांजा,83 ग्राम भांग,170 नशीली गोलियां बरामद
बड़ी कार्रवाईयां-
- 08 फरवरी को सीआईए कालांवाली द्वारा 267.380 ग्राम हेरोइन बरामद करते हुए एक आरोपी काबू
- 26 फरवरी को सीआईए डबवाली द्वारा 51 किलो 705 ग्राम डोडा पोस्त बरामद करते हुए दो आरोपी काबू
- 10 मार्च को सीआईए कालांवाली द्वारा 503 ग्राम हेरोइन बरामद करते हुए 03 आरोपी काबू
- 10 मार्च को एएनसी स्टाफ डबवाली द्वारा 02 किलो 754 ग्राम अफीम बरामद करते हुए एक आरोपी काबू
- 13 अप्रैल को सीआईए स्टाफ कालांवाली द्वारा 01 किलो 485 ग्राम हेरोइन बरामद करते हुए 03 आरोपी काबू
इस संबंध में 120 अभियोग दर्ज करते हुए 183 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है ।





